Headlines

Roorkee: रुड़की में सक्रिय अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 11 चोरी की मोटरसाइकिलों समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

Roorkee: रुड़की में सक्रिय अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 11 चोरी की मोटरसाइकिलों समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
शेयर करे-

Roorkee: बाइक चोरी की लगातार बढ़ती घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए रुड़की पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने चेकिंग के दौरान आरोपियों को दबोचते हुए उनकी निशानदेही पर कुल 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

31 जुलाई की रात सोलानी पुल के पास नहर पटरी पर चेकिंग के दौरान तीन संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने रुड़की, हरिद्वार, मुज़फ्फरनगर और सहारनपुर से बाइक चुराकर उन्हें बाग में छिपाने और फिर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचने की बात कबूल की। आरोपी बाइक चोरी की योजनाओं के लिए बाकायदा नक्शा बनाकर प्लानिंग करते थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिनेश कुमार (ग्राम कीरतपुर, शाहजहांपुर), नदीम (सफरपुर, रुड़की) और प्रदीप कुमार (मुण्डलाना, हरिद्वार) के रूप में हुई है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह का मास्टरमाइंड दिनेश है, जो गोशाला में कार्यरत है, जबकि नदीम शटरिंग और प्रदीप खेती करता है। आरोपी अपने शौक पूरे करने के लिए बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।

बरामद 11 मोटरसाइकिलों में अधिकांश स्प्लेंडर मॉडल की हैं, जिनमें कुछ पर पुराने नंबर प्लेट लगे थे जबकि कुछ बिना नंबर के खड़ी की गई थीं। ये बाइक्स चोपाटी बाजार से आर्यन पुत्र राजीवन और रविदास घाट से रितिक पुत्र रमेश की चोरी गई बाइकों की घटनाओं से संबंधित पाई गईं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 265/2025 (धारा 303(2) बीएनएस) और मुकदमा संख्या 266/2025 (धारा 303(3) बीएनएस) के तहत मामला दर्ज किया है।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक मनीभूषण श्रीवास्तव, निरीक्षक लोकपाल परमार और ध्वजवीर सिंह, उपनिरीक्षक अषाढ सिंह पंवार, हेड कांस्टेबल नूर हसन, विरेश खत्री, प्रवीन और कांस्टेबल भूपेन्द्र व सुरेश तोमर की सराहनीय भूमिका रही। टीम ने डिजिटल सर्विलांस, मैन्युअल पुलिसिंग और मुखबिर तंत्र के माध्यम से गिरोह तक पहुंच बनाई और यह सफलता हासिल की।

For latest news updates click here

For English news updates click here  

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *