Headlines

Dehradun: होली से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, उत्तराखंड में सख्त निगरानी शुरू

Dehradun: होली से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, उत्तराखंड में सख्त निगरानी शुरू
शेयर करे-

Dehradun: होली से पहले उत्तराखंड में मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू हो गई है। फूड सेफ्टी विभाग ने सख्त एसओपी जारी करते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। नए नियमों के तहत मिलावटखोरों पर पांच लाख रुपये का जुर्माना और छह साल की जेल का प्रावधान किया गया है।

खाद्य आयुक्त डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि बॉर्डर पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, साथ ही ऑनस्पॉट टेस्टिंग के जरिए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की जा रही है। इसके अलावा, विजिलेंस सेल और सर्विलांस सिस्टम के जरिए राज्यभर में सख्त मॉनिटरिंग शुरू कर दी गई है।

अपर आयुक्त एवं ड्रग कंट्रोलर ताजबर जग्गी ने कहा कि मिलावटखोरी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और एसओपी के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने जनता से भी अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध खाद्य उत्पाद की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दें।

For latest news updates click here 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *