Uttarakhand: उत्तराखंड के चमोली जिले में माणा गांव के पास हुए हिमस्खलन में लापता मजदूरों की तलाश के लिए बचाव अभियान तेज कर दिया गया है। राहत कार्य में अब तक 8 हेलीकॉप्टर लगाए जा चुके हैं, जो खोज और राहत कार्य में मदद कर रहे हैं। प्रशासन ने लापता मजदूरों का पता लगाने के लिए अत्याधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीम विशेष कैमरों के साथ मौके के लिए रवाना हो चुकी है, जिससे बर्फ में दबे मजदूरों की स्थिति का पता लगाया जा सके।
हिमस्खलन में फंसे 54 मजदूरों में से 50 को अब तक बचाया जा चुका है, जबकि 4 अब भी लापता हैं। बचाव अभियान में एनडीआरएफ, सेना और अन्य एजेंसियां लगातार काम कर रही हैं। ग्राउंड पेनिट्रेटिंग रडार (GPR) सिस्टम की मदद से तलाशी अभियान को और तेज किया गया है। सेना का एमआई-17 हेलीकॉप्टर भी बचाव कार्य में लगाया गया है। इस बीच, मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता और उत्तर भारत के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल डी.जी. मिश्रा ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन को उम्मीद है कि आधुनिक उपकरणों और हेलीकॉप्टरों की मदद से लापता मजदूरों को जल्द से जल्द खोज लिया जाएगा।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar

