Headlines

Uttarakhand: माणा एवलॉन्च में 53 मजदूरों का रेस्क्यू, 7 की मौत, बचाव अभियान जारी

Uttarakhand: माणा एवलॉन्च में 53 मजदूरों का रेस्क्यू, 7 की मौत, बचाव अभियान जारी
शेयर करे-

Uttarakhand: उत्तराखंड के चमोली जिले में माणा क्षेत्र में हुए हिमस्खलन के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। अब तक 54 में से 53 मजदूरों को बचाव दल ने निकाल लिया है, जिनमें से 7 की मौत हो चुकी है। सेना और जिला प्रशासन ने इस घटना की पुष्टि की है।

रेस्क्यू ऑपरेशन के दूसरे दिन शाम तक चार शव बरामद किए गए, जिनकी पहचान जितेंद्र सिंह (हिमाचल), मोहिंद्र पाल (उत्तर प्रदेश), मंजीत यादव और आलोक यादव (उत्तराखंड) के रूप में हुई। इसके बाद, 2 मार्च को सुबह 10:30 बजे एक और शव मिला, फिर कुछ ही समय में दो और शव बरामद किए गए। रविवार को तीन मजदूरों के शव मिले, जिनकी पहचान अनिल कुमार (रुद्रपुर, उत्तराखंड), अशोक (फतेहपुर, उत्तर प्रदेश) और हरमेश (ऊना, हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई।

अब भी एक मजदूर की तलाश जारी है, जिसके लिए सेना, आईटीबीपी और जिला प्रशासन लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। भारतीय वायुसेना ने इस अभियान में मदद के लिए अत्याधुनिक ड्रोन-आधारित इंटेलिजेंट बरीड ऑब्जेक्ट डिटेक्शन सिस्टम और ग्राउंड पेनेट्रेशन रडार (GPR) तैनात किए हैं। इसके अलावा, आर्मी के स्निफर डॉग्स की भी सहायता ली जा रही है।

हिमस्खलन के कारण मार्ग अवरुद्ध होने के चलते हेलीकॉप्टरों के जरिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसमें भारतीय सेना के तीन चीता हेलीकॉप्टर, भारतीय वायुसेना के दो चीता हेलीकॉप्टर और एक किराए पर लिया गया नागरिक हेलीकॉप्टर शामिल है। बचाव दल पूरे प्रयास से लापता मजदूर की तलाश कर रहा है।

For latest news updates click here 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *