Rishikesh: एम्स के निकट स्थित शिवाजी नगर में संचालित मेडिकल स्टोर्स पर ड्रग्स विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी की। कार्रवाई की खबर मिलते ही कई मेडिकल स्टोर संचालक अपने स्टोर पर ताला लगाकर फरार हो गए, जबकि कुछ स्टोर्स पर विभागीय टीम ने गहन जांच कर रिपोर्ट तैयार की।
ड्रग्स लाइसेंस अथॉरिटी के अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार ने मीडिया से बातचीत में बताया कि यह एक रूटीन निरीक्षण था, जो अपर आयुक्त के निर्देश पर किया गया। इस दौरान दवाइयों के रखरखाव, रजिस्टर मेंटेन करने और स्टोर पर फार्मासिस्ट की मौजूदगी की जांच की गई।
सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी के दौरान ड्रग्स विभाग की टीम ने पांच मेडिकल स्टोर्स की जांच की, जिसमें सांई मेडिकल स्टोर भी शामिल था, जो अक्सर शिकायतों के घेरे में रहता है। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों की रिपोर्ट तैयार कर अपर आयुक्त को सौंपने की बात कही गई है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
