Headlines

Rishikesh: बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, मालाकुंठी में डंपर और स्विफ्ट की भीषण टक्कर में भाई-बहन की मौत

Rishikesh: बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, मालाकुंठी में डंपर और स्विफ्ट की भीषण टक्कर में भाई-बहन की मौत
शेयर करे-

Rishikesh: बदरीनाथ हाईवे पर मालाकुंठी के पास सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में श्रीनगर निवासी भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि कार सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि स्विफ्ट कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर डंपर के नीचे जा घुसा।

जानकारी के अनुसार, श्रीनगर के डांग निवासी चार लोग स्विफ्ट कार से ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जा रहे थे। मालाकुंठी के पास एक मोड़ पर सामने से आ रहे डंपर से कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए।

हादसे में कार चला रहे ऋषभ सेमवाल और उनकी बहन रक्षा सेमवाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पिछली सीट पर बैठे दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। दोनों घायलों को तत्काल एम्स ऋषिकेश ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे के बाद घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *