Headlines

Rishikesh: ऋषिकेश में बेखौफ वारदात, एम्स ऋषिकेश की महिला कर्मचारी की गोली मारकर हत्या

Rishikesh: ऋषिकेश में बेखौफ वारदात, एम्स ऋषिकेश की महिला कर्मचारी की गोली मारकर हत्या
शेयर करे-

Rishikesh: तीर्थनगरी ऋषिकेश के शिवाजीनगर क्षेत्र में शनिवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक अज्ञात हमलावर ने एम्स ऋषिकेश में तैनात महिला कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिवाजीनगर क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वाली प्रीति रावत (32 वर्ष) शनिवार रात करीब 9:30 बजे अपने घर में मौजूद थीं। इसी दौरान अज्ञात हमलावर ने घर के दरवाजे की जाली से निशाना साधते हुए गोली चला दी। गोली लगते ही महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन और आसपास के लोग उसे तत्काल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू की गई। पुलिस की कई टीमें और फॉरेंसिक यूनिट साक्ष्य जुटाने में लगी हुई हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।

पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। मृतका एम्स ऋषिकेश में संविदा कर्मी के रूप में कार्यरत थीं। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *