Dehradun: देहरादून सचिवालय में मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में आज उच्च स्तरीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश भर की सीवरेज परियोजनाओं की गहन समीक्षा की गई। पेयजल निगम द्वारा प्रस्तुत विभिन्न सीवर लाइन प्रोजेक्ट्स को समिति ने सहमति प्रदान की।
मुख्य सचिव ने देहरादून शहर में सीवर लाइन की वर्तमान स्थिति का विस्तार से आकलन किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में अभी सीवर लाइन का कवरेज नहीं है, उनके लिए प्राथमिकता आधारित प्लान तैयार किया जाए। उन्होंने पूरे देहरादून की मैपिंग कर लास्ट-माइल सीवरेज कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने को प्रदेश सरकार का मुख्य लक्ष्य बताया।
बैठक में दो प्रमुख परियोजनाओं को मंजूरी मिली—
• हल्द्वानी में दुर्गा सिटी चौराहा से कालाढूंगी रोड तक अटल मार्ग (नवाबी रोड) ट्रंक सीवरेज योजना को ₹948.94 लाख की लागत से स्वीकृति।
• देहरादून की साकेत कॉलोनी और कनाल रोड क्षेत्र में ₹905.80 लाख की लागत से सीवरेज नेटवर्क निर्माण को संस्तुति।
बैठक में सचिव श्री शैलेश बगौली, डॉ. वी. षणमुगम तथा पेयजल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Chief Editor, Aaj Khabar
