Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Haldwani: मुख्यमंत्री धामी कल हल्द्वानी दौरे पर, सहकारिता मेले में करेंगे सहभाग

Haldwani News
शेयर करे-

Haldwani: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 26 नवंबर को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर हल्द्वानी पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री बुधवार अपराह्न 1:40 बजे देहरादून से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 2:40 बजे एफटीआई हेलीपैड, हल्द्वानी पहुंचेंगे।

एफटीआई हेलीपैड से प्रस्थान कर वे अपराह्न 3 बजे एमबी इंटर कॉलेज, हल्द्वानी पहुंचेंगे, जहां अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के उपलक्ष्य में आयोजित सहकारिता मेले में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री 4:10 बजे एमबी इंटर कॉलेज से वापस एफटीआई हेलीपैड लौटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *