Headlines

Uttarakhand: सीओ नितिन लोहनी समेत चार पुलिस अधिकारियों के तबादले, आईजी कार्मिक ने जारी की स्थानांतरण सूची

Dehradun News
शेयर करे-

Uttarakhand: आईजी कार्मिक डॉ. योगेंद्र रावत ने पुलिस उपाधीक्षकों के स्थानांतरण की सूची जारी कर दी है। आदेश के अनुसार जनहित और रिक्त पदों के आधार पर चार पुलिस अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है। हल्द्वानी सिटी के तेजतर्रार अधिकारी CO नितिन लोहनी को CBCID भेजा गया है, जबकि अन्य अधिकारियों को भी तुरंत प्रभाव से नई जिम्मेदारियाँ संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

स्थानांतरण सूची इस प्रकार है—

  1. जूही मनराल
    वर्तमान तैनाती – हरिद्वार
    नई तैनाती – अभिसूचना मुख्यालय
  2. नितिन लोहानी (CO हल्द्वानी)
    वर्तमान तैनाती – नैनीताल (हल्द्वानी क्षेत्र)
    नई तैनाती – CBCID
  3. रविकान्त सेमवाल
    वर्तमान तैनाती – सचिवालय/विधानसभा सुरक्षा
    नई तैनाती – नैनीताल
  4. दिपेन्द्र सिंह
    वर्तमान तैनाती – 40वीं वाहिनी PAC
    नई तैनाती – हरिद्वार

आईजी कार्मिक ने सभी अधिकारियों को आदेश जारी करते हुए निर्देश दिया है कि वे अपनी-अपनी नई तैनाती स्थलों पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करें।

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *