Headlines

Dehradun: दिवाली पर नहीं होगी बिजली की कटौती, यूपीसीएल और यूजेवीएनएल ने तैयार किया विशेष प्लान

Dehradun: दिवाली पर नहीं होगी बिजली की कटौती, यूपीसीएल और यूजेवीएनएल ने तैयार किया विशेष प्लान
शेयर करे-

Dehradun: दिवाली पर प्रदेशभर में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने विशेष योजना तैयार की है। बाजार से अनुमानित मांग के अनुरूप पहले ही बिजली की खरीद का प्लान बना लिया गया है ताकि त्योहार पर किसी भी क्षेत्र में बिजली की कमी महसूस न हो।

यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया कि फिलहाल राज्य में बिजली की मांग करीब 4.6 करोड़ यूनिट चल रही है, जबकि दिवाली पर यह पांच करोड़ यूनिट से अधिक पहुंचने की संभावना है। इसके मद्देनज़र बिजली आपूर्ति पर रीयल-टाइम निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी आपूर्ति बाधा की जानकारी तुरंत उपखंड से लेकर मुख्यालय तक पहुंचनी चाहिए। इसके लिए विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।

आपात स्थितियों के लिए यूपीसीएल ने सभी खंडों में ट्रॉली ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराए हैं, ताकि खराब ट्रांसफार्मर को न्यूनतम समय में बदला जा सके। उपभोक्ता किसी भी समस्या की स्थिति में हेल्पलाइन 1912 पर कॉल कर या customercare@upcl.org पर ई-मेल के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

वहीं, उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) ने भी दिवाली पर 24 घंटे बिजली उत्पादन सुनिश्चित करने की तैयारी पूरी कर ली है। एमडी डॉ. संदीप सिंघल ने सभी हाइड्रो प्रोजेक्ट्स पर तैनात टीमों को निर्देश दिए हैं कि अधिकतम विद्युत उत्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि यूपीसीएल को पर्याप्त बिजली आपूर्ति हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *