Headlines

Nainital: नैनीताल पुलिस की नशा माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, लालकुआं पुलिस और SOG ने 3 तस्कर दबोचे, 350 नशीले इंजेक्शन बरामद

Nainital: नैनीताल पुलिस की नशा माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, लालकुआं पुलिस और SOG ने 3 तस्कर दबोचे, 350 नशीले इंजेक्शन बरामद
शेयर करे-

Nainital: एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” अभियान के तहत नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का सख्त एक्शन जारी है। दीपावली पर्व के दृष्टिगत चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान लालकुआं पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चंद्र के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में पुलिस ने अवंतिका पुल उत्तरी छोर पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक सेन्ट्रो कार (UP14BE-3059) से तस्करी कर रहे तीन आरोपी सकलेन, फरमान और कैफ को 350 नशीले इंजेक्शन (175 Buprenorphin और 175 Avil Vial) के साथ पकड़ा गया।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे इंजेक्शन बरेली के कुहाड़ापीर निवासी हर्षित से खरीदकर ला रहे थे। पुलिस ने हर्षित के खिलाफ धारा-29 NDPS एक्ट में भी अग्रिम जांच शुरू कर दी है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *