Nainital: मल्लीताल क्षेत्र स्थित ओल्ड लंदन हाउस में सोमवार देर रात फिर से आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि रात करीब ढाई बजे कन्नौजिया फर्नीचर हाउस के प्रथम तल से धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और लगभग सवा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। अग्निशमन विभाग ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।
गौरतलब है कि इसी भवन में बीते 27 अगस्त को आग लगने की घटना में 72 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी। दो महीने के भीतर उसी स्थान पर दोबारा आग लगने से लोगों में भय का माहौल है और विभाग आग के कारणों की तहकीकात में जुट गया है।

Chief Editor, Aaj Khabar
