Headlines

Uttarakhand: नानकमत्ता से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस पीलीभीत में पलटी, बरेली की युवती की मौत, 20 से अधिक घायल

Haldwani Newss
शेयर करे-

Uttarakhand: उत्तराखंड के नानकमत्ता व अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस बुधवार तड़के बरेली-हरिद्वार हाईवे पर पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बरेली निवासी 18 वर्षीय दुर्गा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक श्रद्धालु घायल हुए हैं। बस में करीब 60 लोग सवार थे।

हादसा गांव निसरा और सरदार नगर के बीच सुबह लगभग 3:20 बजे हुआ। बस के खाई में पलटते ही चीख-पुकार मच गई और राहगीरों की मदद से फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला गया। पुलिस ने घायलों को तुरंत जहानाबाद सीएचसी पहुंचाया, जहां से सात गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

सीओ सदर आईपीएस नताशा गोयल ने घटनास्थल और अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। हादसे के चलते हरिद्वार हाईवे पर एक किलोमीटर से अधिक लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने एक घंटे की मशक्कत के बाद खुलवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *