Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित 9वीं साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाले प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इन खिलाड़ियों की उपलब्धियों ने न केवल राज्य बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है।
चंपावत जिले की अनामिका बिष्ट ने Cadet (अंडर-16) वर्ग में रजत पदक, देहरादून के डोईवाला क्षेत्र की मैत्री बलूनी ने अंडर-21 Female Individual Kumite वर्ग में कांस्य पदक, जबकि देहरादून के ही क्रियांश कौशिक ने अंडर-12 Male Individual Kumite वर्ग में कांस्य पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया।
मुख्यमंत्री धामी ने इन होनहार खिलाड़ियों की लगन, प्रतिबद्धता और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इनकी सफलता प्रदेश के नवोदित खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सभी विजेताओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि सरकार राज्य में खेलों के विकास के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar

