Headlines

Kichha: किच्छा में खुला नशा तस्करी का जाल, एसटीएफ ने 62 वर्षीय तस्कर को 52 लाख की हेरोइन के साथ दबोचा

Kichha: किच्छा में खुला नशा तस्करी का जाल, एसटीएफ ने 62 वर्षीय तस्कर को 52 लाख की हेरोइन के साथ दबोचा
शेयर करे-

Kichha: उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए किच्छा थाना क्षेत्र से एक कुख्यात तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 174.6 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 52 लाख रुपये आंकी गई है।

कार्रवाई एसटीएफ की कुमाऊं यूनिट ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर महिंद्रा फैक्ट्री के निकट एचपी पेट्रोल पंप के सामने एक खुले मैदान में अंजाम दी। आरोपी भगवान दास कालरा (62 वर्ष), निवासी आवास विकास, किच्छा, काफी समय से एसटीएफ की रडार पर था और लालपुर क्षेत्र में स्मैक के कारोबार के लिए कुख्यात था।

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह यह हेरोइन लालपुर के अमन व दरऊ निवासी सावेज उर्फ समीर से लेकर आया था और हल्द्वानी के अर्जुन नामक व्यक्ति को बेचने वाला था। पूछताछ के दौरान कई अन्य नशा तस्करों के नाम भी सामने आए हैं, जिनके विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार तस्कर के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। इस संयुक्त कार्रवाई का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक पावन स्वरुप ने किया, जबकि एसटीएफ टीम में उप निरीक्षक विपिन चंद्र जोशी, विनोद चंद्र जोशी, अपर उपनिरीक्षक जगवीर शरण सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। थाना किच्छा और खटीमा पुलिस ने भी अभियान में सक्रिय भागीदारी की।

For latest news updates click here

For English news updates click here   

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *