Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Dehradun: रानीपुर थाने की महिला ASI 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, सतर्कता टीम ने रंगे हाथों पकड़ा

Dehradun: रानीपुर थाने की महिला ASI 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, सतर्कता टीम ने रंगे हाथों पकड़ा
शेयर करे-

Dehradun: उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने हरिद्वार के रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (ASI) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। महिला पुलिसकर्मी पर दो पक्षों के बीच विवाद का निपटारा कराने और समझौता करवाने के नाम पर शिकायतकर्ता से रिश्वत मांगने का आरोप है।

सतर्कता विभाग के अनुसार, इस मामले में टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि रानीपुर थाने में तैनात महिला ASI विवाद को उसके पक्ष में निपटाने के लिए 10 हजार रुपये की मांग कर रही हैं। शिकायत मिलने के बाद सतर्कता विभाग ने मामले की जांच की और आरोपों की पुष्टि होने पर कार्रवाई की योजना बनाई।

पुलिस अधीक्षक सतर्कता, सेक्टर देहरादून के निर्देश पर ट्रैप टीम का गठन किया गया। इसके बाद टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और महिला ASI को शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये लेते समय पकड़ लिया।

मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। सतर्कता विभाग की ओर से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

For latest news updates click here

News Update

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *