Headlines

Dehradun: पीएम दौरे की सुरक्षा व्यवस्था में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, देहरादून में 550 महिला पुलिसकर्मियों ने संभाली सुरक्षा की कमान

Dehradun: पीएम दौरे की सुरक्षा व्यवस्था में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, देहरादून में 550 महिला पुलिसकर्मियों ने संभाली सुरक्षा की कमान
शेयर करे-

Dehradun: प्रधानमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर उत्तराखंड पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद और त्रुटिरहित बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। इस दौरान सुरक्षा ड्यूटी में महिला शक्ति की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिल रही है।

एसएसपी स्तर से लेकर कांस्टेबल स्तर तक लगभग 550 महिला पुलिस अधिकारी और कर्मियों की रणनीतिक तैनाती की गई है। इनकी ड्यूटी वीवीआईपी रूट, कार्यक्रम स्थल, कंट्रोल रूम और अन्य संवेदनशील स्थानों पर बहुस्तरीय सुरक्षा ग्रिड के तहत सुनिश्चित की गई है, ताकि हर स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जा सके।

उत्तराखंड पुलिस के डीजीपी श्री दीपम सेठ ने बताया कि वीवीआईपी सुरक्षा व्यवस्था में महिलाओं को अग्रिम भूमिका देते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इससे सुरक्षा प्रबंधन में बेहतर समन्वय, संवेदनशीलता और त्वरित निर्णय क्षमता सुनिश्चित हो रही है।

उन्होंने कहा कि महिला पुलिसकर्मियों की पेशेवर दक्षता और प्रतिबद्धता सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बना रही है, जिससे पूरे कार्यक्रम को सुरक्षित और सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है।

Dehradun

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *