Headlines

Nainital: नैनीताल पुलिस ने चोरगलिया में चोरी का किया खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार कर सामान किया बरामद

Nainital: नैनीताल पुलिस ने चोरगलिया में चोरी का किया खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार कर सामान किया बरामद
शेयर करे-

Nainital: नैनीताल जनपद में चोरी और नकबजनी के मामलों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चोरगलिया पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी के सख्त निर्देशों के अनुपालन में पुलिस ने महज 7 घंटे के भीतर चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

मामला 12 अप्रैल 2026 की रात का है, जब देवपुर सनवाल निवासी बलजीत सिंह के भाई के घर में चोरी हुई थी। इस संबंध में 13 अप्रैल को थाना चोरगलिया में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की।

एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल और सीओ हल्द्वानी अमित सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए संदिग्धों की तलाश शुरू की। पतारसी और सुरागरसी के आधार पर पुलिस ने चोरगलिया क्षेत्र से दो शातिर आरोपियों—करन (26) और संजय बिष्ट (25)—को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया है, जिसमें दो गीजर (वी-गार्ड और खेतान), एक पानी की मोटर (किर्लोस्कर), एक छत का पंखा (क्रॉम्पटन), एक बैग में रखे 17 जोड़ी कपड़े और एक स्कूटी शामिल है। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 50 हजार रुपये आंकी गई है। स्कूटी के वैध दस्तावेज न मिलने पर उसे सीज कर दिया गया है।

पूछताछ में सामने आया कि दोनों अभियुक्त पहले भी आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में बढ़ोतरी करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर ली है।

इस सफल कार्रवाई में उप निरीक्षक निधि शर्मा, हेड कांस्टेबल चन्द्रशेखर और कांस्टेबल संदीप सिंह की अहम भूमिका रही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *