Headlines

Dehradun: देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी में 157वीं पासिंग आउट परेड, देश को मिले युवा जांबाज़ अफसर

Dehradun: देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी में 157वीं पासिंग आउट परेड, देश को मिले युवा जांबाज़ अफसर
शेयर करे-

Dehradun: भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) के ऐतिहासिक ड्रिल स्क्वायर में शनिवार को 157वीं पासिंग आउट परेड का भव्य आयोजन किया गया। इस गरिमामयी समारोह में प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके अधिकारी कैडेट्स को भारतीय सेना में कमीशन प्रदान किया गया। परेड के दौरान अनुशासन, परंपरा और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

परेड की समीक्षा थल सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने की। उन्होंने नव-नियुक्त अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सेना में कमीशन मिलना सम्मान के साथ-साथ जिम्मेदारी भरे जीवन की शुरुआत है। उन्होंने अधिकारियों से भारतीय सेना की गौरवशाली परंपराओं का पालन करते हुए निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ राष्ट्र सेवा करने का आह्वान किया।

157वीं पासिंग आउट परेड में कैडेट्स के चेहरों पर आत्मविश्वास की मुस्कान और आंखों में देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा साफ झलक रहा था। किसी कैडेट ने सैन्य परंपरा को आगे बढ़ाया तो किसी ने कठिन परिश्रम और संघर्ष के बल पर यह मुकाम हासिल किया। परेड के दौरान युवा अधिकारियों ने सरहद की रक्षा और मातृभूमि की सेवा की शपथ ली।

समारोह में मौजूद परिजनों और अतिथियों ने इस ऐतिहासिक क्षण को गर्व और भावुकता के साथ देखा। आईएमए की यह पासिंग आउट परेड एक बार फिर देश को समर्पित, अनुशासित और सक्षम नेतृत्व देने का प्रतीक बनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *