Headlines

Dehradun: यूकेएसएसएससी पेपर लीक पर युवाओं का उबाल, धरना जारी, सीएम से वार्ता विफल

Dehradun: यूकेएसएसएससी पेपर लीक पर युवाओं का उबाल, धरना जारी, सीएम से वार्ता विफल
शेयर करे-

Dehradun: यूकेएसएसएससी परीक्षा पेपर लीक मामले में युवाओं का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। बेरोजगार युवाओं के प्रतिनिधि मंडल ने सीबीआई जांच समेत विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की, लेकिन वार्ता विफल रही।

परेड ग्राउंड के पास सोमवार से जारी धरना बुधवार को भी जारी रहा। युवाओं का कहना है कि परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है और इसे रद्द किया जाना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने परीक्षा कैंसल कराने की मांग दोहराई और धरना स्थल पर नेताओं ने उन्हें संबोधित भी किया।

धरने की शुरुआत के दिन युवा सीएम आवास कूच करना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद से वे दिन-रात परेड ग्राउंड पर डटे हुए हैं। मंगलवार को प्रतिनिधिमंडल और सीएम धामी के बीच बातचीत हुई, लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला।

इस बीच पुलिस जांच जारी है और अब तक दो आरोपी पकड़े जा चुके हैं। सरकार ने एसआईटी गठित की है और एक पूर्व न्यायाधीश से भी जांच के आदेश दिए हैं। बावजूद इसके, युवा अपनी मांगों से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं और धरना जारी है।

Dehradun

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *