Headlines

Dehradun: UKSSSC पेपर लीक प्रकरण में पुलिस ने किया सीन रिक्रिएट, मास्टरमाइंड खालिद ने दीवार फांदकर दिखाया पूरा तरीका

Dehradun: UKSSSC पेपर लीक प्रकरण में पुलिस ने किया सीन रिक्रिएट, मास्टरमाइंड खालिद ने दीवार फांदकर दिखाया पूरा तरीका
शेयर करे-

Dehradun: UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा पेपर लीक मामले की जांच में नया मोड़ आया है। बुधवार को पुलिस ने मास्टरमाइंड खालिद को हरिद्वार स्थित बाल सदन इंटर कॉलेज ले जाकर सीन रिक्रिएट किया। यहां खालिद ने सबको चौंकाते हुए कुछ ही सेकंड में साढ़े छह फीट ऊंची दीवार फांदकर अंदर जाने और मोबाइल छिपाने की पूरी प्रक्रिया दोहराई।

जांच में सामने आया कि कॉलेज परिसर की सुरक्षा व्यवस्था में कई खामियां थीं। दीवार की ऊंचाई के बावजूद खालिद आसानी से अंदर घुस गया और सीधे परीक्षा कक्ष तक पहुंच गया। पुलिस टीम ने पूरे परिसर का निरीक्षण किया और वहां तैनात एक शिक्षक से पूछताछ कर मोबाइल नंबर भी नोट किया।

एसपी देहात जया बलूनी ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी खालिद और उसकी बहन साबिया को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि प्रश्नों के उत्तर देने वाली सुमन पुलिस संपर्क में है। फिलहाल खालिद के आईफोन की तलाश जारी है, जिससे डाटा रिकवरी और ओएमआर शीट की जांच टेक्निकल टीम द्वारा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *