Headlines

Haldwani: तहसील पर मिली अनियमितताओं पर कड़ा प्रहार, डीएम ने बदले तहसीलदार

Haldwani: तहसील पर मिली अनियमितताओं पर कड़ा प्रहार, डीएम ने बदले तहसीलदार
शेयर करे-

Haldwani: तहसील हल्द्वानी में लगातार मिल रही शिकायतों और अनियमितताओं पर मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में बड़ी कार्रवाई की गई है। कुमाऊं आयुक्त के निरीक्षण में मिली खामियों का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी नैनीताल वंदना ने तहसील हल्द्वानी के तीन कार्मिकों को पद से हटाया है।

जिलाधिकारी ने तहसीलदार हल्द्वानी मनीषा बिष्ट को पद से स्थानांतरित कर उनके विरुद्ध विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि अंकित की है। उल्लेखनीय है कि इसी वर्ष जून में भी निरीक्षण के दौरान उनके कार्य में गंभीर अनियमितताएं पाई गई थीं, जिस पर उन्हें चेतावनी दी गई थी, किंतु सुधार न करने पर अब यह कार्रवाई की गई है।

इसी प्रकार, तहसील हल्द्वानी में कार्यरत सर्वे कानूनगो अशरफ अली को अवमुक्त कर उनके मूल जनपद ऊधम सिंह नगर भेज दिया गया है तथा उनके निलंबन की संस्तुति भी नियुक्ति अधिकारी को प्रेषित की गई है।

इसके अलावा, लंबे समय से हल्द्वानी तहसील में तैनात रजिस्ट्रार कानूनगो भगवत बिष्ट का भी तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि तहसील हल्द्वानी में प्रकाश में आई अनियमितताओं की जांच जारी है और जांच पूर्ण होने पर दोषी पाए जाने वाले अन्य कार्मिकों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।

Haldwani

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *