Haldwani: कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने बुधवार को अपना जन्मदिन कुष्ठ आश्रम के निवासियों के बीच मनाया। इस दौरान उन्होंने मिठाई और वस्त्र वितरित किए। आश्रम में रह रही 23 महिलाओं, 9 पुरुषों और बच्चों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। भवनों की मरम्मत और आयुष्मान कार्ड जैसी मांगों पर उन्होंने तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। रावत ने आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान होगा। मौके पर सीएमओ डॉ. हरीश पंत, तहसीलदार मनीषा बिष्ट समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Chief Editor, Aaj Khabar
