Headlines

Dehradun: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

Dehradun: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
शेयर करे-

Dehradun: देहरादून के मोती बाजार इलाके में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना कोतवाली नगर क्षेत्र की टमाटर वाली गली की है, जहां एक दुकान से 20 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान मदन के रूप में हुई है, जो कोटि कानासर का रहने वाला था और देहरादून के एक होटल में काम करता था।

जानकारी के मुताबिक, मदन दुकान में ही सोता था। बुधवार सुबह जब उसके साथी उसे जगाने पहुंचे, तो वह बेहोशी की हालत में मिला। उसके गले में एक रुमाल लिपटा हुआ था, हालांकि उसके शरीर पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं पाए गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, जिससे पता चला कि मदन एक युवती के संपर्क में था, जो करीब एक महीने पहले उसे छोड़कर चली गई थी। ऐसे में पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। इस बीच, मृतक के भाई ने अभी तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हर एंगल से जांच जारी है।

— प्रमोद कुमार, एसपी सिटी, देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *