Headlines

Haldwani: रेनू अधिकारी ने CM धामी का आभार जताया, महिला उद्यमिता विभाग की अध्यक्ष बनने पर भव्य स्वागत

Haldwani: रेनू अधिकारी ने CM धामी का आभार जताया, महिला उद्यमिता विभाग की अध्यक्ष बनने पर भव्य स्वागत
शेयर करे-

Haldwani: उत्तराखंड सरकार ने पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री रेनू अधिकारी को महिला उद्यमिता विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी इस नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। बुधवार को कार्यकर्ताओं ने उनके निजी आवास पर भव्य स्वागत किया।

रेनू अधिकारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समेत संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा महिलाओं को सम्मान देती रही है और उनके विकास के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है।

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सरकार पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों की महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि महिला उद्यमिता विभाग की अध्यक्ष के रूप में वे महिलाओं के उत्थान के लिए हरसंभव प्रयास करेंगी। उन्होंने महिलाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरित करने के लिए नई योजनाओं को लागू करने की प्रतिबद्धता जताई।

रेनू अधिकारी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार की नीतियां कारगर साबित हो रही हैं और वे इस दिशा में और अधिक प्रयास करेंगी। उनकी नियुक्ति से प्रदेश की महिला उद्यमियों में नई ऊर्जा देखने को मिल रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे महिलाओं के लिए एक सकारात्मक पहल बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *