Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Haldwani: उत्तराखंड परिवहन निगम की काठगोदाम–जयपुर एसी स्लीपर बस सेवा का शुभारंभ, जल्द मिलेगी ऑनलाइन बुकिंग सुविधा

Haldwani: उत्तराखंड परिवहन निगम की काठगोदाम–जयपुर एसी स्लीपर बस सेवा का शुभारंभ, जल्द मिलेगी ऑनलाइन बुकिंग सुविधा
शेयर करे-

Haldwani: उत्तराखंड परिवहन निगम के काठगोदाम डिपो से जयपुर के लिए एसी स्लीपर बस सेवा का सोमवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। बस को हरी झंडी दिखाने से पूर्व पंडित गोविंद बल्लभ जोशी द्वारा पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद मंडलीय महाप्रबंधक संचालन पूजा जोशी, सहायक महाप्रबंधक काठगोदाम गणेश चंद पंत तथा सहायक महाप्रबंधक हल्द्वानी संजय पांडे ने बस संख्या UK OR PA 9190 को रवाना किया।

नई बस सेवा के तहत बस हल्द्वानी बस स्टेशन से सायं 4 बजे तथा जयपुर के सिंधी कैंप बस स्टेशन से भी सायं 4 बजे प्रस्थान करेगी। फिलहाल टिकट बुकिंग ऑफलाइन की जा रही है, जबकि ऑनलाइन बुकिंग सुविधा जल्द शुरू किए जाने की तैयारी है।

जयपुर के लिए सिटिंग सीट का किराया 1077 रुपये तथा स्लीपर सीट का किराया 1300 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अलावा विभिन्न मार्गों के किराए इस प्रकार हैं—रुद्रपुर 106 रुपये, मुरादाबाद 305 रुपये, दिल्ली 730 रुपये, गुरुग्राम 799 रुपये, मानेसर 830 रुपये, बहरोड़ 946 रुपये, कोटपूतली 967 रुपये और पावटा 987 रुपये। स्लीपर सीट के लिए प्रति यात्री 223 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।

सहायक महाप्रबंधक गणेश चंद पंत ने बताया कि पहले दिन बस 12 यात्रियों को लेकर रवाना हुई। बस में चालक तनवीर और सैफ तथा परिचालक संदीप बिष्ट तैनात रहे। शुभारंभ अवसर पर उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै, केंद्र प्रभारी काठगोदाम रघुवीर चौधरी सहित निरंजन लाल, नवीन कोठारी, नवनीत कपिल, अजय शर्मा और मोहन आर्या मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *