Headlines

Haldwani: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र, प्रदेशभर में 7052 पदों पर हुई नियुक्तियां

Haldwani: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र, प्रदेशभर में 7052 पदों पर हुई नियुक्तियां
शेयर करे-

Haldwani: महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को हल्द्वानी स्थित ब्लॉक सभागार में जनपद नैनीताल की नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर कुल 323 चयनित कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं में से 177 को कार्यक्रम स्थल पर ही नियुक्ति पत्र सौंपे गए, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों से अनुपस्थित 146 कर्मियों को नियुक्ति पत्र डाक के माध्यम से भेजे गए।

मंत्री रेखा आर्या ने इस मौके पर कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां जनहित के कार्यों की रीढ़ हैं। यह न केवल सेवा का कार्य है, बल्कि यह एक पुण्य और कल्याण का मार्ग भी है। उन्होंने बताया कि राज्य में पहली बार पूरी भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से ऑनलाइन मोड में संपन्न किया गया, जिसे केवल तीन माह में सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया।

राज्यभर में कुल 7052 पदों पर नियुक्तियां की गई हैं, जिनमें 6330 सहायिकाएं और 722 कार्यकत्रियां शामिल हैं। मंत्री आर्या ने कहा कि अब विभाग में ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, बीटेक और एमटेक जैसी उच्च शिक्षा प्राप्त महिलाएं नियुक्त हो रही हैं, जिससे विभाग की कार्यक्षमता और सेवा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकत्रियों और सहायिकाओं की शत-प्रतिशत उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं विधायक बंशीधर भगत ने भी सभी नवनियुक्त कार्यकत्रियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी और निष्ठा से करें। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को लेकर भी गंभीर है, और इसी का परिणाम है कि उत्तराखंड ने राष्ट्रीय खेलों में देशभर में सातवां स्थान प्राप्त किया है, जो गर्व का विषय है।

कार्यक्रम में दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, रंजन बर्गली, संदीप सनवाल, नवीन भट्ट, गोविंद सिंह, मनीषा आर्या, कमल रावत, उपजिलाधिकारी राहुल साह, बाल विकास परियोजना अधिकारी अनुलेखा बिष्ट समेत सभी ब्लॉकों की चयनित नवनियुक्त कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं मौजूद रहीं।

For latest news updates click here

For English news updates click here

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *