Headlines

Nainital: पंचायत चुनाव 2025 में मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन और हटाने की प्रक्रिया शुरू हुई

Nainital: पंचायत चुनाव 2025 में मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन और हटाने की प्रक्रिया शुरू हुई
शेयर करे-

Nainital: आगामी त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन की तैयारियों के तहत नैनीताल प्रशासन ने मतदाता नामावली को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। अपर जिलाधिकारी नैनीताल विवेक राय ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान जनपदवासियों से अपील की कि वे अपनी मतदाता जानकारी की पुष्टि अवश्य करें।

उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव से पूर्व नई निर्वाचन नामावली तैयार कर ली गई है, जो राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखंड के पोर्टल secvoter.uk.com.in पर “पंचायत मतदाता खोजें” विकल्प के माध्यम से उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायतवार मतदाता सूची भी secresult.uk.gov.in/votersearch/searchvoterchecklist पोर्टल पर देखी जा सकती है।

मतदाता अपने नाम जोड़ने के लिए प्रारूप-02, संशोधन के लिए प्रारूप-03 तथा नाम हटवाने के लिए प्रारूप-04 में आवेदन कर सकते हैं। यह आवेदन विकासखंड, तहसील अथवा पंचायती कार्यालय में किया जा सकता है। यह प्रक्रिया पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले तक जारी रहेगी।

अपर जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि इस बार त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन में कुल 4,28,925 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 2,05,872 महिलाएं, 2,22,895 पुरुष और 158 अन्य मतदाता शामिल हैं।

प्रेस वार्ता के दौरान आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी ऋचा सिंह के साथ पर्यटन विभाग, जल संस्थान, पेयजल निगम, वन विभाग, नगरपालिकाएं एवं पर्यावरण संरक्षण समिति के अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

For latest news updates click here 

For English news updates click here

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *