Haldwani: भारत सरकार के निर्देश पर 4 अक्टूबर 2025 को गठित संयुक्त निरीक्षण दल ने हल्द्वानी क्षेत्र में मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया। तहसीलदार श्री कुलदीप पाण्डे और ड्रग इंस्पेक्टर सुश्री मीनाक्षी बिष्ट की टीम ने कार्रवाई के दौरान तीन दुकानों को बंद कर सील कर दिया।
निरीक्षण में दुकानदारों को बिना मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन के प्रतिबंधित कोल्डिर्फ़ सिरप और डेक्स्ट्रोमेथोर्फन हाइड्रोब्रोमाइड सिरप बेचते हुए पाया गया। दुकानों को औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम 1945 के अंतर्गत सील कर दिया गया। मौके पर स्टॉक का पंचनामा तैयार कर नमूने जब्त किए गए।
इस मामले की विस्तृत रिपोर्ट जिलाधिकारी नैनीताल और वरिष्ठ औषधि निरीक्षक को अग्रसारित की गई है।

Chief Editor, Aaj Khabar
