Haldwani: एम.बी.जी.पी.जी. कॉलेज छात्रसंघ के कोषाध्यक्ष यशवर्धन चिलवाल और उपसचिव मनोज सिंह बिष्ट ने प्राचार्य महोदय को निवेदन पत्र सौंपा है। उन्होंने विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी छात्रसंघ कोष को पुस्तकालय को दान करने का आग्रह किया। छात्र नेताओं का कहना है कि इससे महाविद्यालय में अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं को आवश्यक पुस्तकें उपलब्ध हो सकेंगी और उन्हें शिक्षा प्राप्त करने में किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी। छात्रसंघ ने प्राचार्य से समस्त छात्रसंघ कोष पुस्तकालय में दान करने की कृपा करने की अपील की है।

Chief Editor, Aaj Khabar

