Headlines

Rudrapur: रुद्रपुर में अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला हिरासत में, 18 अक्टूबर को होगी डिपोर्ट

Rudrapur: रुद्रपुर में अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला हिरासत में, 18 अक्टूबर को होगी डिपोर्ट
शेयर करे-

Rudrapur: उधम सिंह नगर पुलिस ने बांग्लादेश की महिलारजिया बेगम को अवैध रूप से भारत में निवास करने पर गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला कि वर्ष 2019 में वह वैध पासपोर्ट और वीजा के आधार पर भारत आई थी और गदरपुर निवासी नाजिम कुरैशी से विवाह किया था। लेकिन 2020 में वीजा और 2024 में पासपोर्ट की अवधि खत्म होने के बाद भी वह भारत में रह रही थी।

पुलिस व खुफिया एजेंसियों ने उसे डिटेन कर लिया है और दस्तावेजों की जांच के बाद उद्वासन (Deportation) की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बताया गया कि महिला को 18 अक्टूबर को बांग्लादेश बॉर्डर पर ले जाकर डिपोर्ट किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *