Haldwani: गौला बायपास रोड स्थित गौला पार्किंग में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शव देखे जाने के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी दिनेश फर्त्याल के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मनोज यादव, कॉन्स्टेबल मोहम्मद यासीन और कॉन्स्टेबल लक्ष्मण घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की।
पुलिस के अनुसार मृतक की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है। प्रारंभिक तौर पर मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, ऐसे में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Chief Editor, Aaj Khabar
