Haldwani: हल्द्वानी के नवाबी रोड से लापता हुई एक महिला का शव कालीचौड़ के जंगल में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 38 वर्षीय नेहा उप्रेती के रूप में हुई है, जो उप्रेती सदन, नवाबी रोड, एस्सार पेट्रोल पंप के पास रहती थीं।
स्थानीय लोगों ने जंगल में शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद काठगोदाम थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, मौत के सही कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। इस घटना को लेकर क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
फिलहाल, पुलिस मृतका के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है ताकि इस रहस्यमयी मौत के पीछे की सच्चाई सामने लाई जा सके।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
