Headlines

Haldwani: नवजात को लेकर घर लौट रहे थे नहर में समा गई कार, चार की दर्दनाक मौत

Haldwani
शेयर करे-

Haldwani: फायर ब्रिगेड कार्यालय के पास बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में नवजात शिशु भी शामिल है।

जानकारी के अनुसार, ऊधमसिंहनगर जिले के बरा गांव, किच्छा निवासी रामा (28) को 22 जून को डिलीवरी के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चार दिन बाद जब रामा और उसका नवजात स्वस्थ घोषित कर दिए गए तो बुधवार सुबह लगभग छह बजे परिजन उन्हें घर ले जाने के लिए अस्पताल पहुंचे। घर वापसी की खुशी में सभी परिजन एक ही कार में सवार होकर निकले, लेकिन अस्पताल से निकलने के कुछ ही मिनटों में कार संख्या यूके 06 एएक्स 8728 फायर ब्रिगेड कार्यालय के पास अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी।

हादसे की सूचना पर दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। नहर के तेज बहाव को देखते हुए बचाव कार्य में विशेष सावधानी बरती गई। लीडिंग फायरमैन राजकुमार राणा रेस्क्यू के दौरान तेज धार में बह गए, लेकिन लगभग 50 से 60 मीटर तक बहने के बाद उन्होंने खुद को संभाला और नहर में बहे कार सवार रमेश को पकड़ लिया। दोनों को जेसीबी की सहायता से बाहर निकाला गया और प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

हादसे में रामा के पति राकेश (32), जेठानी नीतू (36), मां कमला (50) और नवजात शिशु की मौत हो गई। रामा, जेठ रमेश (42) और कार चालक श्याम लाल (45) घायल हैं और उनका इलाज सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा है।

अग्निशमन अधिकारी मनिंदर पाल सिंह ने बताया कि दुर्घटना सुबह 6:30 बजे के आसपास हुई और कार में कुल सात लोग सवार थे। समय पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को बचा लिया गया, लेकिन चार लोगों को नहीं बचाया जा सका।

Haldwani

For latest news updates click here 

For English news updates click here 

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *