New Delhi: लखनऊ के रहने वाले और भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने आज इतिहास रचते हुए अंतरिक्ष के लिए उड़ान भर ली। वह Axiom Space के मिशन Ax-4 के तहत स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की ओर रवाना हुए। भारतीय समयानुसार यह लॉन्च आज, 25 जून को दोपहर 12:01 बजे अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित केनेडी स्पेस सेंटर से हुआ। शुभांशु इस मिशन में पायलट की भूमिका निभा रहे हैं और वे अंतरिक्ष में पहुंचने वाले भारत के दूसरे व्यक्ति बन गए हैं। इससे पहले 1984 में विंग कमांडर राकेश शर्मा ने सोवियत संघ के मिशन के तहत यह उपलब्धि हासिल की थी।
Ax-4 मिशन में चार सदस्यीय दल शामिल है—अमेरिका की अंतरिक्ष यात्री पैगी व्हिटसन (कमांडर), भारत के शुभांशु शुक्ला (पायलट), पोलैंड के स्लावोस्ज़ उज्नास्की और हंगरी के टिबोर कपु (मिशन स्पेशलिस्ट)। यह मिशन करीब 14 दिनों तक चलेगा, जिसके दौरान अंतरिक्ष यात्री ISS पर रहकर लगभग 60 वैज्ञानिक प्रयोग करेंगे। इनमें से 7 प्रयोग भारत से संबंधित हैं, जैसे कि माइक्रोग्रैविटी में मांसपेशियों की कार्यप्रणाली, सूक्ष्म शैवाल का विकास, पौधों की ग्रोथ, और मानव-कंप्यूटर इंटरफेस।
https://twitter.com/indiainsky/status/1937742130975326431?s=46
शुभांशु शुक्ला, जिन्होंने रूस और बेंगलुरु में गगनयान मिशन के लिए प्रशिक्षण लिया है, अब भारत की मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ानों के भविष्य का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। उनकी यह उड़ान भारत के लिए न केवल वैज्ञानिक दृष्टि से बल्कि राष्ट्रीय गौरव के रूप में भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
Liftoff of Ax-4! pic.twitter.com/RHiVFVdnz3
— SpaceX (@SpaceX) June 25, 2025
Ax-4 is go for launch! pic.twitter.com/mnGATK01gf
— SpaceX (@SpaceX) June 25, 2025
शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष उड़ान के 10 मिनट बाद ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट से कहा कि नमस्कार, मेरे प्यारे देशवासियों; हम 41 साल बाद अंतरिक्ष में पहुंचे हैं। यह एक शानदार यात्रा थी।
नमस्कार मेरे प्यारे देशवासियों! हम 41 साल बाद एक बार फिर अंतरिक्ष में वापस आ गए हैं। यह एक अद्भुत सफ़र है। हम 7.5 किलोमीटर प्रति सेकंड की रफ़्तार से पृथ्वी की परिक्रमा कर रहे हैं। मेरे कंधों पर उभरा हुआ तिरंगा मुझे बताता है कि मैं आप सभी के साथ हूँ:ग्रुप कैप्टन #ShubhanshuShukla pic.twitter.com/UIQHZYnT8G
— SansadTV (@sansad_tv) June 25, 2025
We welcome the successful launch of the Space Mission carrying astronauts from India, Hungary, Poland and the US.
The Indian Astronaut, Group Captain Shubhanshu Shukla is on the way to become the first Indian to go to International Space Station. He carries with him the wishes,…
— Narendra Modi (@narendramodi) June 25, 2025
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar

