Headlines

Haldwani: एआई नेविगेशन तकनीक बनी वरदान, डॉ. महेश शर्मा ने सफल ब्रेन ट्यूमर सर्जरी कर मरीज को दी नई जिंदगी

Haldwani: एआई नेविगेशन तकनीक बनी वरदान, डॉ. महेश शर्मा ने सफल ब्रेन ट्यूमर सर्जरी कर मरीज को दी नई जिंदगी
शेयर करे-

Haldwani: विवेकानंद हॉस्पिटल, हल्द्वानी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित नेविगेशन गाइडेड तकनीक से एक जटिल ब्रेन ट्यूमर सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। इस तकनीक की मदद से मस्तिष्क और त्वचा पर सूक्ष्मतम चीरा लगाकर ट्यूमर को सुरक्षित रूप से हटाया गया।

इस संदर्भ में वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. महेश शर्मा ने बताया कि मरीज अनीता देवी के हाथ-पैर की ताकत नियंत्रित करने वाले मस्तिष्क क्षेत्र में ट्यूमर था, जिससे उनके पैर की ताकत कम हो रही थी और बार-बार दौरे आ रहे थे। जिस पर ट्रेक्टोग्राम एमआरआई ब्रेन कराया गया, जिसमें यह स्पष्ट हुआ कि पैर चलाने वाले तंतु ट्यूमर के पिछले हिस्से में स्थित हैं।

इस सफल ब्रेन ट्यूमर सर्जरी के बाद उन्होंने बताया कि मस्तिष्क के विभिन्न हिस्सों में से एक हिस्सा ऐसा होता है जो हाथ-पैरों की गतिविधियों को नियंत्रित करता है। जब ट्यूमर इस हिस्से में होता है, तो ऑपरेशन के दौरान मरीज के पैर की ताकत जाने का जोखिम सबसे अधिक होता है। यही कारण है कि इस प्रकार की सर्जरी को अत्यंत जटिल माना जाता है। लेकिन अब एक नई तकनीक उपलब्ध है जिसे एआई आधारित नेविगेशन सिस्टम कहा जाता है। इस तकनीक की मदद से मस्तिष्क के भीतर ट्यूमर की सटीक स्थिति की जानकारी बाहर से ही मिल जाती है। ऑपरेशन के दौरान जैसे-जैसे सर्जरी आगे बढ़ती है, यह तकनीक रीयल-टाइम में डॉक्टर को बताती रहती है कि उपकरण सही स्थान पर जा रहे हैं या नहीं। इससे सर्जन को ऑपरेशन करते समय अधिक सटीकता और सुरक्षा मिलती है।

उन्होंने कहा कि मरीज अब पूरी तरह सुरक्षित हैं। जिस पैर की ताकत कम होने का खतरा था, वह टल गया है और धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि ट्यूमर पूरी तरह से निकाल दिया गया है। इस उपलब्धि में डॉ. वर्षा, डॉ. शिबा राजू, स्टाफ सदस्य कलावती तथा अनीता देवी के परिजनों का भी विशेष योगदान रहा।

फिलहाल मरीज को निगरानी में रखा गया है और उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है।

For latest news updates click here 

For English news updates click here 

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *