Nainital: देश के उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ 25 जून को अपने तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे के तहत हल्द्वानी पहुंचे। उनके आगमन पर हल्द्वानी आर्मी हेलीपैड पर भव्य स्वागत किया गया।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने उप राष्ट्रपति का हेलीपैड पर आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री उत्तराखंड की ओर से कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने उप राष्ट्रपति का प्रतिनिधित्व करते हुए उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट, हल्द्वानी के मेयर गजराज बिष्ट, उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष दीपक महरा, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत,आईजी रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी वंदना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा, कर्नल जतिन ढिल्लन और स्टेशन कमांडर हल्द्वानी भी उपस्थित थे।
उप राष्ट्रपति के इस दौरे के दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे और राज्य के सामाजिक, शैक्षणिक व सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े लोगों से संवाद करेंगे।
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
