Haldwani: हल्द्वानी में स्थित सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज सीबीएसई कक्षा 10 के परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रशासन ने मेधावी छात्रों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
परीक्षा परिणामों में मानवी शर्मा ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में शीर्ष स्थान हासिल किया। इसके अलावा निहारिका तिवारी ने 95.4 प्रतिशत, दीपक बिष्ट ने 94.4 प्रतिशत, वंशिका गर्ग ने 94.2 प्रतिशत और प्राची ने 94 प्रतिशत अंक अर्जित किए। विशेष पाण्डेय ने 93.8 प्रतिशत, श्रृष्टि ल्वेशाली ने 93.4 प्रतिशत, काशवी जोशी ने 93 प्रतिशत, निशा शर्मा ने 92.6 प्रतिशत तथा मानस बमेठा ने 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। योगेश शर्मा (92%), तक्षिता सुयाल (91.8%), गौरव गोस्वामी (91.6%), आदित्य अधिकारी (91.4%), मिताली लोहनी (91.2%), दिव्यांश सिंह (91%), महाश्री बिष्ट (90.8%), अदिति भाकुनी (90.6%), मानसी मनराल (90.4%) और निश्चय दर्मवाल (90.4%) सहित ज्योतिरादित्य एवं नेहा ने भी 90 प्रतिशत अंक हासिल कर शानदार सफलता दर्ज की।
विद्यालय प्रशासन ने जानकारी दी कि मानवी शर्मा ने अंग्रेजी विषय में 100 अंक प्राप्त किए, जबकि शौर्य एवं विशेष ने आईटी विषय में शत-प्रतिशत अंक हासिल किए। इस वर्ष कुल 469 बार छात्रों को विशेष योग्यता प्राप्त हुई। वहीं 127 छात्रों ने 60 प्रतिशत से अधिक और 26 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
समारोह के दौरान प्रधानाचार्य डॉ. प्रवीन्द्र कुमार रौतेला ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनका मुंह मीठा कराया और भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि छात्र की सफलता में शिक्षक और अभिभावकों का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण होता है, लेकिन छात्र की कड़ी मेहनत और कुछ कर दिखाने का जज्बा ही उसे जीवन में आगे बढ़ाता है।
कार्यक्रम का संचालन अकादमिक कोऑर्डिनेटर बी.बी. जोशी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।

Chief Editor, Aaj Khabar
