Headlines

Haldwani: चन्दन हॉस्पिटल को मिली पाँच राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय हेल्थकेयर मान्यताएं, गुणवत्ता और मरीज सुरक्षा में रचा नया कीर्तिमान

Haldwani: चन्दन हॉस्पिटल को मिली पाँच राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय हेल्थकेयर मान्यताएं, गुणवत्ता और मरीज सुरक्षा में रचा नया कीर्तिमान
शेयर करे-

Haldwani: स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता, मरीज सुरक्षा और आधुनिक चिकित्सा मानकों को नई ऊंचाई देने की दिशा में चन्दन हॉस्पिटल, हल्द्वानी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल को पाँच प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय हेल्थकेयर मान्यताएं और प्रमाणन प्राप्त हुए हैं, जिससे उत्तराखंड और पड़ोसी राज्यों में उसकी पहचान और मजबूत हुई है।

अस्पताल को प्राप्त मान्यताओं में NABH Accreditation, NABL Accreditation, QAI द्वारा Dialysis Accreditation, CAHO द्वारा CSSD Certification तथा NABH Emergency Certification शामिल हैं। ये प्रमाणन अस्पताल की गुणवत्ता युक्त चिकित्सा सेवाओं, संक्रमण नियंत्रण, प्रयोगशाला सटीकता, आपातकालीन सेवाओं की तैयारी और मरीज सुरक्षा के उच्च मानकों की पुष्टि करते हैं।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, इन मान्यताओं से यह स्पष्ट होता है कि चन्दन हॉस्पिटल मरीजों की देखभाल, क्लिनिकल प्रोटोकॉल, बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट और हेल्थकेयर प्रशासन में अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानकों का पालन कर रहा है।

इस अवसर पर अस्पताल के सीईओ डॉ. परवेज अहमद ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे संस्थान के लिए गर्व का विषय है और सुरक्षित, नैतिक, किफायती एवं एविडेंस-बेस्ड स्वास्थ्य सेवाएं देने की उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि अस्पताल भविष्य में भी मरीजों को सर्वोत्तम उपचार और विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

उन्होंने बताया कि मान्यता प्राप्त संस्थानों में मरीजों को प्रशिक्षित विशेषज्ञों द्वारा पारदर्शी और वैज्ञानिक चिकित्सा पद्धतियों के अनुसार उपचार दिया जाता है। साथ ही संक्रमण नियंत्रण और मरीजों के अधिकारों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है।

अस्पताल प्रबंधन ने इस उपलब्धि का श्रेय क्वालिटी विभाग, संक्रमण नियंत्रण टीम, डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, तकनीशियनों और प्रशासनिक कर्मचारियों के समर्पण और टीमवर्क को दिया।

चन्दन हॉस्पिटल लगातार आधुनिक चिकित्सा तकनीकों, अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, क्रिटिकल केयर सेवाओं और मरीज-केंद्रित स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत कर रहा है। इन उपलब्धियों के साथ अस्पताल ने उत्तराखंड के अग्रणी स्वास्थ्य संस्थानों में अपनी मजबूत उपस्थिति को और सशक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *