Headlines

Haldwani: हल्द्वानी के सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल की योगिता और तान्या ने राष्ट्रीय अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता में बनाई जगह

Haldwani: हल्द्वानी के सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल की योगिता और तान्या ने राष्ट्रीय अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता में बनाई जगह
शेयर करे-

Haldwani: हल्द्वानी के सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल की दो छात्राओं योगिता गोस्वामी और तान्या रावत ने राष्ट्रीय अंडर-17 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर स्कूल और उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है। कक्षा 11 की दोनों छात्राओं ने रुद्रपुर में आयोजित ट्रायल में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपना स्थान पक्का किया।

छात्राओं की इस उपलब्धि पर स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. प्रवीन्द्र कुमार रौतेला ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर चयन स्कूल और पूरे प्रदेश के लिए गौरव एवं सम्मान का अवसर है। साथ ही, इस उपलब्धि से अन्य छात्राओं को भी विभिन्न खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया। समारोह में सुरेश चंद्र मिश्रा, अकादमिक कोऑर्डिनेटर बीबी जोशी, महेश जोशी, वरिष्ठ कोऑर्डिनेटर प्रदीप मित्रा, खेल प्रशिक्षक एसएस कपकोटी, रूपल बसेरा, मीनू पांडेय, हिमानी सनवाल, रश्मि बर्गली, आईडी जोशी, बीसी सती, प्रकाश शर्मा, नंद किशोर, नीमा पांडेय, मंजू जोशी, शीला बिष्ट, तनूजा भट्ट, रीना कार्की, तुलसी शर्मा, बीएस बजेठा, रविंद्र, कोमल और भूमिका सहित तमाम शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *