Headlines

Bhimtal: मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से कैड़ागांव हाईस्कूल का इंटरमीडिएट में उच्चीकरण, ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों से जताया आभार

Bhimtal: मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से कैड़ागांव हाईस्कूल का इंटरमीडिएट में उच्चीकरण, ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों से जताया आभार
शेयर करे-

Bhimtal: भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा ब्लॉक स्थित ग्रामसभा कैड़ागांव कुकना में वर्षों पुरानी ग्रामीणों की मांग पूरी हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सहयोग और विधायक एवं मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से कैड़ागांव हाईस्कूल का उच्चीकरण इंटरमीडिएट स्तर तक कर दिया गया है। मंत्री कैड़ा ने विद्यालय के उच्चीकरण के बाद आयोजित कार्यक्रम में इसका उद्घाटन किया। विद्यालय में छात्र छात्राओं के प्रवेश के साथ कक्षा 11वीं का संचालन भी शुरू हो गया है।

ग्रामीण लंबे समय से कैड़ागांव स्कूल को हाईस्कूल से इंटरमीडिएट स्तर तक उच्चीकृत करने की मांग कर रहे थे। इंटर की शिक्षा के लिए क्षेत्र के विद्यार्थियों को जंगलों और दुर्गम रास्तों से होकर करीब 15 किलोमीटर दूर अन्य विद्यालयों में जाना पड़ता था। इससे विशेष रूप से छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था और कई विद्यार्थी आगे की शिक्षा से वंचित रह जाते थे। ग्रामीणों ने अपनी इस समस्या को मंत्री राम सिंह कैड़ा के समक्ष रखा था, जिसके बाद उन्होंने विद्यालय के उच्चीकरण के लिए लगातार प्रयास किए।

मंत्री कैड़ा ने मुख्यमंत्री के समक्ष विद्यालय के उच्चीकरण की मांग रखी। मुख्यमंत्री के सहयोग से भीमताल विधानसभा क्षेत्र के दुर्गम कैड़ागांव हाईस्कूल का इंटरमीडिएट स्तर तक उच्चीकरण कराया गया। विद्यालय के उच्चीकरण और उद्घाटन के अवसर पर क्षेत्रवासियों ने मंत्री राम सिंह कैड़ा का फूल मालाओं और ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया तथा अपनी वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका प्रयास शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करना है। इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अपने आसपास ही बेहतर शिक्षा की सुविधा मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री कैड़ा ने बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। शिविर में सैकड़ों लोगों ने जनता दरबार का लाभ उठाया, जबकि कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान हो। इसी दिशा में न्याय पंचायत स्तर पर बहुउद्देशीय शिविर आयोजित कर लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।

Nainital

For latest news updates click here

News Update
Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *