Haldwani: बैसाखी के पावन अवसर पर पंजाबी जन कल्याण समिति द्वारा शनिवार को एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में शहर के कई जागरूक नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर में विशेष रूप से सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. वाजपेई ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और स्वयं रक्तदान कर लोगों को इस पुनीत कार्य में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, “रक्तदान से किसी की जान बचाई जा सकती है। ऐसे आयोजन समाज के लिए अत्यंत आवश्यक हैं और हर व्यक्ति को इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।”
समिति के अध्यक्ष प्रदीप कक्कड़ और कार्यक्रम संयोजक अवनीश राजपाल ने जानकारी दी कि यह रक्तदान शिविर हर वर्ष बैसाखी पर आयोजित किया जाता है। इस वर्ष शिविर में 150 से अधिक लोगों द्वारा रक्तदान का लक्ष्य रखा गया है।
कार्यक्रम में समाजसेवियों और युवाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं का आभार जताते हुए भविष्य में भी इसी तरह सामाजिक कार्यों में सहभागिता की अपेक्षा जताई।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
