Headlines

Srinagar: अलकनंदा नदी में गिरी कार,एक महिला रेस्क्यू, चार लोग अब भी लापता

Srinagar: अलकनंदा नदी में गिरी कार,एक महिला रेस्क्यू, चार लोग अब भी लापता
शेयर करे-

Srinagar: टिहरी जिले के देवप्रयाग थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक थार वाहन 300 मीटर गहरी खाई में गिरकर अलकनंदा नदी में समा गया। हादसा शनिवार सुबह श्रीनगर गढ़वाल के पास बगवान नामक स्थान पर हुआ। वाहन में पांच लोग सवार थे, जिनमें से एक महिला को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है, जबकि बाकी चार लोगों की तलाश अब भी जारी है।

जानकारी के अनुसार, यह वाहन चमोली जिले के गोचर से देहरादून के ऋषिकेश की ओर जा रहा था, जब अनियंत्रण के चलते यह गहरी खाई में गिरा। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

रेस्क्यू टीमों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए एक महिला को जिंदा बाहर निकाल लिया, जिसे तत्काल बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, अन्य चार-पाँच लोगों की स्थिति के बारे में अभी कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह इलाका अक्सर दुर्घटनाओं के लिहाज से संवेदनशील रहा है। नदी के तेज बहाव, खाई की गहराई और खराब मौसम के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी कठिनाइयाँ आ रही हैं। प्रशासन ने नदी किनारे रह रहे लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।

सर्च अभियान अभी भी जारी है और प्रशासन को उम्मीद है कि जल्द ही लापता लोगों का सुराग मिल सकेगा।

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *