Headlines

Srinagar: सीएम धामी ने श्रीनगर विश्वविद्यालय में छात्रसंघ समारोह का किया शुभारंभ

Srinagar: सीएम धामी ने श्रीनगर विश्वविद्यालय में छात्रसंघ समारोह का किया शुभारंभ
शेयर करे-

Srinagar: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय, श्रीनगर परिसर में आयोजित छात्रसंघ शुभारंभ समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने राज्य सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं और युवाओं के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विश्वविद्यालयों के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने हेतु अनेक योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य है जिसने समान नागरिक संहिता (UCC) कानून को लागू कर एक ऐतिहासिक कदम उठाया है, जो प्रदेशवासियों के लिए गर्व की बात है।

बीते साढ़े तीन वर्षों में राज्य सरकार ने 22 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियों में अवसर प्रदान किए हैं, जिससे राज्य की बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत की उल्लेखनीय कमी आई है। उन्होंने यह भी बताया कि नीति आयोग द्वारा जारी सतत विकास लक्ष्यों की सूची में उत्तराखण्ड को देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

मुख्यमंत्री ने नकल विरोधी कानून को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे मेहनती और प्रतिभाशाली छात्रों को न्याय मिलेगा। वर्तमान में राज्य में मॉडल कॉलेज, महिला छात्रावास, आईटी लैब, परीक्षा भवन, एस्ट्रो पार्क और साइंस सिटी जैसी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही स्टार्टअप के लिए अनुकूल वातावरण तैयार कर युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया जा रहा है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, स्थानीय विधायक श्री विनोद कंडारी, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनमोहन सिंह रौथाण, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, कुलसचिव राजेश कुमार ढोड़ी, अपर जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल, प्रो. ओपी गुसाईं, छात्रसंघ अध्यक्ष जसवंत सिंह एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Srinagar

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *