Headlines

Haldwani: एसडीएम और तहसीलदार ने हल्द्वानी में देर शाम चलाया चेकिंग अभियान महिला सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त

Haldwani: एसडीएम और तहसीलदार ने हल्द्वानी में देर शाम चलाया चेकिंग अभियान महिला सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
शेयर करे-

Haldwani: शहर में महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए शुक्रवार देर शाम बड़ा चेकिंग अभियान चलाया। एसडीएम हल्द्वानी राहुल शाह और तहसीलदार मनीषा बिष्ट ने नगर निगम की टीम के साथ मिलकर वर्कशॉप लाइन और ठंडी सड़क क्षेत्र में यह अभियान संचालित किया।

अभियान के दौरान सड़क किनारे शराब पीते और सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाते कई लोगों को रंगे हाथों पकड़ा गया। मौके पर ही कई लोगों के चालान काटे गए और उन्हें सख्त चेतावनी दी गई।

एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि महिला सुरक्षा को लेकर पहले भी शहर के विभिन्न इलाकों में ऐसे अभियान चलाए जा चुके हैं और आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासनहीनता या गलत गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस पहल से न सिर्फ कानून व्यवस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल भी सुनिश्चित किया जा सकेगा।

Haldwani
सार्वजनिक स्थानों पर डिग्गी में शराब रखकर पीते मिले लोग

For latest news updates click here 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *