Headlines

Haldwani: जतिन जोशी बने उत्तराखंड टॉपर, हाई स्कूल में 99.20% अंक; वहीं बहन प्रतिभा जोशी ने इंटर में 25वीं रैंक पाई

Haldwani: जतिन जोशी बने उत्तराखंड टॉपर, हाई स्कूल में 99.20% अंक; वहीं बहन प्रतिभा जोशी ने इंटर में 25वीं रैंक पाई
शेयर करे-

Haldwani: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस बार हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा स्थित हर गोविंद सुयाल इंटर कॉलेज के छात्र जतिन जोशी ने हाई स्कूल परीक्षा में 99.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे उत्तराखंड में पहला स्थान प्राप्त किया है। जतिन की इस ऐतिहासिक सफलता से न सिर्फ उनके माता-पिता और शिक्षकों का सिर गर्व से ऊंचा हुआ है, बल्कि पूरे विद्यालय और क्षेत्र में उत्सव का माहौल बन गया है।

जतिन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और विद्यालय के शिक्षकों को दिया। उन्होंने बताया कि वे आगे चलकर इंजीनियर बनना चाहते हैं और देश सेवा में अपना योगदान देना चाहते हैं।

जतिन की बड़ी बहन प्रतिभा जोशी ने भी इंटरमीडिएट परीक्षा में राज्य स्तर पर 25वीं रैंक हासिल कर परिवार और स्कूल का नाम रोशन किया है। इस दोहरी सफलता ने हर गोविंद सुयाल इंटर कॉलेज को गौरवान्वित कर दिया है।

बच्चों की इस उपलब्धि से प्रसन्न उनके पिता स्वयं विद्यालय पहुंचे और स्कूल के शिक्षकों तथा अनुशासन को इस सफलता का श्रेय दिया। उन्होंने कहा, “हमारे बच्चे आज जो भी हैं, उसमें स्कूल की अहम भूमिका है।”

इसी क्रम में हाई स्कूल की छात्रा मनिका तिवारी ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 21वीं रैंक प्राप्त की है। उन्होंने भी अपने शिक्षकों को सफलता का श्रेय दिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि हर वर्ष उनके विद्यालय के छात्र मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त करते हैं। उन्होंने कहा, “स्कूल का उत्तम प्रबंधन, सख्त अनुशासन और शिक्षकों की मेहनत ही हमारे छात्रों की सफलता की असली कुंजी है।”

For latest news updates click here 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *