Headlines

Srinagar: श्रीनगर के नौगाम थाने में जब्त विस्फोटक का नमूना लेते समय भीषण धमाका, 9 की मौत 29 गंभीर घायल

Srinagar: श्रीनगर के नौगाम थाने में जब्त विस्फोटक का नमूना लेते समय भीषण धमाका, 9 की मौत 29 गंभीर घायल
शेयर करे-

Srinagar (जम्मू-कश्मीर): दिल्ली आतंकी हमले के बाद शुक्रवार देर रात दक्षिण श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मचा दी। रात लगभग 11:22 बजे हुए इस धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि दूर-दराज तक लोगों ने झटका महसूस किया। विस्फोट में पुलिस स्टेशन का एक हिस्सा ढह गया और कई वाहन मलबे में दबकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

अधिकारियों के अनुसार, यह धमाका तब हुआ जब जांच अधिकारी हाल ही में ‘सफेदपोश’ आतंकी मॉड्यूल की कार्रवाई में जब्त किए गए बड़े विस्फोटक भंडार से नमूने निकाल रहे थे। शुरुआती जांच में पुलिस ने किसी आतंकी साज़िश से इनकार करते हुए इसे एक आकस्मिक (accidental) विस्फोट बताया है।

इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 29 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। कई घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। मलबे में कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका के चलते राहत-बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। धमाके के बाद आग की लपटें और घने धुएं का गुबार आसमान में उठता दिखाई दिया।

घटना के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड, आपातकालीन दल, एंबुलेंस, पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस स्टेशन आवासीय क्षेत्र में स्थित होने के कारण स्थानीय लोगों में भारी दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *