Haldwani: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने दो दिवसीय नैनीताल जनपद भ्रमण के तहत शनिवार को हल्द्वानी स्थित प्रसिद्ध कालू सिद्ध मंदिर पहुंचकर भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भाग लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना कर नवनिर्मित मंदिर में छत्र अर्पित किया और राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
उल्लेखनीय है कि सड़क चौड़ीकरण योजना के अंतर्गत ऐतिहासिक कालू सिद्ध मंदिर का स्थान परिवर्तन किया गया है। नवीन स्थल पर मंदिर के पुनर्निर्माण के पश्चात आज उसकी प्राण प्रतिष्ठा विधिविधानपूर्वक सम्पन्न हुई।
समारोह के दौरान मंदिर परिसर में आध्यात्मिक वातावरण गूंज उठा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है।
मुख्यमंत्री ने मंदिर समिति एवं महंत श्री कालू गिरी महाराज का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से मंदिर स्थानांतरण और पुनर्निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूरा हुआ।
प्राण प्रतिष्ठा समारोह में श्रद्धालुओं, संत समाज, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की बड़ी उपस्थिति रही। इस दौरान भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण का भव्य आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में मेयर गजराज बिष्ट, सांसद अजय भट्ट, विधायक बंशीधर भगत, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट सहित कई पदाधिकारी और दायित्वधारी मौजूद रहे।
हल्द्वानी के कालू सिद्ध मंदिर में आयोजित 'प्राण प्रतिष्ठा' कार्यक्रम में सम्मिलित होकर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर प्रभु से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं राज्य की उन्नति के लिए प्रार्थना की।
इसके उपरांत मंदिर में कराए गए नव निर्माण व सौंदर्यीकरण कार्यों का स्थलीय… pic.twitter.com/uz1BLbh7ZS
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) June 7, 2025
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar


