Rudraprayag: केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भर रहे एक हेलिकॉप्टर को तकनीकी खराबी के चलते आपात स्थिति में सड़क पर लैंडिंग करनी पड़ी। घटना शुक्रवार सुबह रुद्रप्रयाग जनपद के बडासू क्षेत्र में हुई। हेलिकॉप्टर में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।
जानकारी के अनुसार क्रिस्टल एविएशन कंपनी का यह हेलिकॉप्टर बड़ासू हेलीपैड से केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भर रहा था। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी के कारण पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए हेलिकॉप्टर को बडासू के समीप सड़क पर सुरक्षित उतार दिया। हेलिकॉप्टर में पायलट, सह पायलट समेत कुल सात लोग सवार थे। सह पायलट को मामूली चोट आई है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है।
यूकाडा (उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी) की सीईओ सोनिका ने बताया कि क्रिस्टल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के हेलिकॉप्टर ने सिरसी से उड़ान भरते समय तकनीकी खराबी के कारण एहतियातन सड़क पर लैंडिंग की। किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
उन्होंने बताया कि इस घटना की जानकारी डीजीसीए (नागर विमानन महानिदेशालय) को दे दी गई है। बाकी सभी शटल ऑपरेशंस निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सामान्य रूप से जारी हैं।
#WATCH | Uttarakhand | A private helicopter en route to Kedarnath Dham made an emergency landing in Guptkashi of Rudraprayag district due to a technical fault. All the people on board the helicopter are safe: Uttarakhand ADG Law and Order Dr V Murugeshan
CEO of UCADA has… pic.twitter.com/Zj1SLluZ7N
— ANI (@ANI) June 7, 2025
Source: ANI
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
